Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 मार्च । बिसावर क्षेत्र के गांव गढ़ी अंता में लगभग 8 साल बाद प्राचीन कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। रविवार देर रात हुए इस दंगल में विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया और कई कुश्तियां लड़ी गईं। यह आयोजन करीब 100 साल पुरानी परंपरा को फिर से शुरू करने का प्रतीक है। दंगल का शुभारंभ रामदास महाराज संत और संयुक्त कमेटी गढ़ी अंता ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। बुजुर्गों के अनुसार, इस ऐतिहासिक दंगल का उद्घाटन पहले मुलायम सिंह यादव, अजीत चौधरी और फूलन देवी जैसे बड़े नेताओं द्वारा भी किया जा चुका है। दंगल की सबसे चर्चित और अंतिम कुश्ती श्यामवीर पहलवान और भारत पहलवान के बीच हुई। यह मुकाबला 2 लाख रुपये की इनामी राशि पर बराबरी पर समाप्त हुआ, जिससे दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जगवेन्द्र प्रधान, बोबी पहलवान, विनोद चौधरी गुड्डू, सचिन पहलवान, सुभाष पहलवान, महेश पहलवान सहित दंगल कमेटी के सदस्य बच्चू सिंह चौधरी, कुँवर साहब, किशन चौधरी, लोकेंद्र चौधरी, महिपाल चाहर, बिजेंद्र सिंह चौधरी, तारा बघेल और डॉ. सुरेश समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने दंगल के पुनः आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में इस परंपरा को लगातार जारी रखने की इच्छा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page