सादाबाद 23 मार्च । क्षेत्र में आज मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सुबह करीब दस बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुक कर जारी रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर जमीन पर बिछ गई है। इससे गेहूं के उत्पादन पर खतरा मंडरा रहा है। किसान ने बताया कि गेहूं की फसल गिरने से कटाई में दिक्कत आएगी और दानों की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बदले मौसम ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आलू उत्पादक किसान भी परेशान हैं। क्षेत्र में अभी लगभग 15 प्रतिशत आलू की खुदाई शेष है। लगातार बारिश के कारण खेत गीले हो गए हैं, जिससे खुदाई का काम रुक गया है। आगे भी इसमें देरी होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि आलू अधिक समय तक जमीन में रहा तो उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है और किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम के इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी दिखा। बाजारों में चहल-पहल कम रही और लोग बारिश से बचते नजर आए। ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का इस्तेमाल किया। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मौसम में जल्द सुधार नहीं हुआ तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दवाओं की गुणवत्ता पर केंद्र की बड़ी
March 23, 2026
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले : गेहूं
March 23, 2026
रेलवे ने फिर बढ़ाए टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस के
March 23, 2026
हाथरस के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क दाखिले
March 23, 2026
गुस्से में पति के खिलाफ दर्ज कराया
March 23, 2026
विधायक व डीएम ने किया गौशाला में
March 23, 2026
सात महीने बाद अग्निवीर सचिन पोनियां को
March 23, 2026
Weather
Hathras
11:24 pm,
Mar 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























