सादाबाद 23 मार्च । क्षेत्र के गांव सिकंदरा में घर में घुसकर मारपीट और महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सिकंदरा भाग बिसावर एक व्यक्ति ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद घर पर उनकी विधवा मां और अन्य महिलाएं अकेली रहती हैं। उनके भाई काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर गांव के कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, 8 मार्च की सुबह करीब 9 बजे जब वह खेत से ट्रैक्टर में आलू लेकर आ रहे थे, तभी गांव के तीन लोगों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने फावड़ा लेकर उनका पीछा किया, जिसका वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है। इस दौरान उनकी मां के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। आरोप है कि उस समय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। हालांकि, कोई कार्रवाई न होने के कारण आरोपियों के हौसले बढ़ गए। इसके बाद 19 मार्च को आरोपी पिता-पुत्र सहित अन्य लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह पीड़ित और उनकी पत्नी को बचाया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से उनके परिवार को खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दवाओं की गुणवत्ता पर केंद्र की बड़ी
March 23, 2026
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले : गेहूं
March 23, 2026
रेलवे ने फिर बढ़ाए टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस के
March 23, 2026
हाथरस के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क दाखिले
March 23, 2026
गुस्से में पति के खिलाफ दर्ज कराया
March 23, 2026
विधायक व डीएम ने किया गौशाला में
March 23, 2026
सात महीने बाद अग्निवीर सचिन पोनियां को
March 23, 2026
Weather
Hathras
11:20 pm,
Mar 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























