Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अप्रैल । सदर कोतवाली क्षेत्र के बेनीराम बाग स्थित एक निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय महिला सीढ़ियों से गिर गई, जिससे उसकी मृत्यु मृत्यु हो गई। परिवार के लोग महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने भी देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मृत्यु से परिवार में मातम छा गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नया नगला विष्णुपुरी निवासी गुड्डी देवी 45 पत्नी रूप किशोर के पति करीब 15 वर्ष पूर्व बीमारी से देहांत हो गया था। गुड्डी देवी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती थी। इन दिनों वह बेनीराम बाग में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी। वह रोजाना की तरह सोमवार को भी काम पर गई थी। काम करते समय अचानक वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की जानकारी होते ही स्वजन में मातम छा मच गया। स्वजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला ने अपने पीछे दो बेटियां छोड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page