
हाथरस 23 मार्च । हाथरस में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सिसोदिया का शहर में जगह-जगह जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। यह शोभायात्रा आगामी 9 मई को गौशाला रोड स्थित तुलसी भवन से शुरू होकर दाऊजी महाराज मंदिर पर समाप्त होगी। अनिल सिसोदिया ने कहा कि महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह शोभायात्रा निकाली जा रही है, जो इस बार ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता और उनके संघर्ष को याद करते हुए हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और क्षत्रियों को एक करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए आगे आना होगा। स्वागत में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, एडवोकेट मनोज सिसोदिया, नरेश ठाकुर, प्रधान गौरव प्रताप सिंह, रवेंद्र सिंह सिकरवार, अमित पौरुष, विशाल पौरुष, विक्रम सिंह चौहान, प्रदीप सेंगर, सुरेंद्र सिंह पौरुष, अक्षय पौरुष आदि उपस्थित रहे।


























