
हाथरस 06 अप्रैल । 105 आर्यिका आर्षमति माता जी की पावन प्रेरणा से ज्ञानार्ष महिला मंडल द्वारा आज सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। मंडल की सदस्याओं ने ग्राम नगला भुस स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों को खाद्य सामग्री के साथ-साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे तेल, साबुन आदि वितरित किए। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने हाथों से बुजुर्गों को स्नेहपूर्वक भोजन भी परोसा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन एवं विजय जैन लोहिया उपस्थित रहे। मंडल की सदस्याओं ने अतिथियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। संबोधित करते हुए अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने कहा कि ज्ञानार्ष महिला मंडल जिस भक्ति भाव और सेवा भावना के साथ कार्य कर रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने याद दिलाया कि तीन वर्ष पूर्व आर्यिका आर्षमति माता जी ने हाथरस प्रवास के दौरान इस मंडल का गठन कर जो प्रेरणा दी थी, महिलाएं आज उसी मार्ग पर चलकर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस सेवा कार्य में लवी जैन, इला जैन, सुनीता जैन, नंदिनी, कीर्ति, रूही, प्रीति, मीनाक्षी, शालिनी, प्रज्ञा, शिल्पी, खुशबू, ममता, वंदिता, प्रियंका, चंचल, मोहिनी, दीप्ति, जुली, डॉली, शिखा, ऊषा, समता, संतोष जैन सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। साथ ही छीतर मल जैन, अनिल जैन गुड्डू, अमित जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन, कमलेश जैन, अंकित जैन, शुभम जैन, सीए राजीव जैन, सचिन जैन, अंकुल जैन, श्वेतांक जैन, दीपक जैन, शुभम जैन और अंकुर जैन आदि ने भी उपस्थित रहकर उत्साहवर्धन किया।






















