Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अप्रैल । खेल और पढ़ाई दोनों ही बच्चों की तरक्की के लिए बराबर जरूरी हैं।” इसी विचार के साथ निस्वार्थ सेवा संस्थान ने एक सराहनीय पहल करते हुए मांगरू गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एक सुसज्जित टॉय रूम (खेल कक्ष) भेंट किया है। इस टॉय रूम का उद्देश्य बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को संतुलित कर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के प्रति जागरूक करना है। संस्था द्वारा तैयार किए गए इस विशेष कक्ष में बच्चों की रुचि के अनुसार विविध खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। बौद्धिक विकास के लिए जहाँ शतरंज, लूडो, कैरम बोर्ड और बॉलिंग पिन जैसे इंडोर गेम्स दिए गए हैं, वहीं शारीरिक मजबूती और टीम भावना विकसित करने के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और हुला हूप जैसी आउटडोर खेल सामग्री भेंट की गई है। नया टॉय रूम पाकर स्कूली बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं और सकारात्मक वातावरण देना ही संस्था का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, विशाल सोनी, यश वार्ष्णेय उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य संजीव राघव, शिक्षक मुकेश चौहान, रवि कुमार तथा शिक्षिकाएं सुनीता देवी एवं सोनिका चौरसिया ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page