Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अप्रैल । एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। शिकायत के अनुसार, पिंकी पुत्री सत्यप्रकाश निवासी नगला कुवरजी जोगिया रोड की शादी 16 अप्रैल 2025 को गोविंद निवासी फरेह मथुरा के साथ हुई थी। शादी में पिंकी के पिता ने करीब असठ लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें जेवर, कपड़ा, नगदी और गृहस्थी का सामान शामिल था। लेकिन ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और एक बुलेट मोटर साइकिल की मांग करने लगे। पिंकी ने आरोप लगाया है कि जब उसने अतिरिक्त दहेज देने से इनकार किया तो उसके ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह मारापीटा और जान से मारने की कोशिश की। 20 नवंबर 2025 को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया और इगलास अड्डा हाथरस पर छोड़ दिया। महिला थाने में शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page