Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 अप्रैल । बिसावर क्षेत्र के गांव गढ़ी रत्ती में रविवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसान के घर के बाहर लगा टीन शेड अचानक ढह गया। इस घटना में किसान को आर्थिक नुकसान हुआ, हालांकि गनीमत रही कि हादसे के समय शेड के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी रोहन सिंह ने बताया कि दोपहर में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई। इसी दौरान उनके घर के सामने लगा टीन शेड जोरदार आवाज के साथ गिर पड़ा। शेड के गिरने से लोहे की पाइपें और टीन की चादरें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि यदि उस समय कोई व्यक्ति शेड के नीचे होता, तो गंभीर चोटें आ सकती थीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। उन्होंने प्रभावित किसान से जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कराकर पीड़ित को रचित मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page