Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अप्रैल । सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पोरा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। यहाँ दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में महिला और बुजुर्ग सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, पोरा गाँव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। गुरुवार को इसी विवाद ने तूल पकड़ लिया और दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब महिला की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने उसके ससुर और देवर आए, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। दबंगों के इस हमले में परिवार के पाँच लोग लहूलुहान हो गए। शोर मचने और स्थानीय लोगों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिकंदराराऊ में भर्ती कराया। घायल पिता और पुत्र की स्थिति अत्यंत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (अलीगढ़) रेफर कर दिया है। घटना के बाद से गाँव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पीड़ितों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page