Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/लखनऊ 02 अप्रैल । उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश की बिलिंग प्रणाली (RMS) में मेंटेनेंस और कॉन्फ़िगरेशन कार्य के चलते कल, 3 अप्रैल 2026 की रात से अगले दिन दोपहर तक बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। यूपीपीसीएल द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रदेश के सभी डिस्कॉम (पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं केस्को) में बिलिंग सिस्टम का रखरखाव किया जाना है। इस कारण 3 अप्रैल 2026 को रात 10 बजे से 4 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे तक (कुल 16 घंटे) सेवाएं बाधित रहेंगी।

इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

  • ऑनलाइन बिल भुगतान : उपभोक्ता वेबसाइट या ऐप के माध्यम से बिजली बिल जमा नहीं कर पाएंगे।

  • स्मार्ट मीटर रिचार्ज : रिचार्ज की सुविधा बंद रहने से उपभोक्ता पहले से अपना बैलेंस चेक कर लें।

  • यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप : मोबाइल ऐप पर उपलब्ध सभी सेवाएं ठप रहेंगी।

  • अन्य सेवाएं : बिल जनरेशन, लोड बढ़ाने (भार वृद्धि) के आवेदन और पोर्टल संबंधी अन्य कार्य नहीं हो सकेंगे।

उपभोक्ताओं को दी गई सलाह

पावर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए जरूरी कार्य शटडाउन शुरू होने से पहले ही निपटा लें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन सहायता या जानकारी के लिए विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने इस तकनीकी सुधार कार्य के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page