
हाथरस 01 अप्रैल । आगरा रोड स्थित बंबे के निकट बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित होकर बंबे में जा गिरी। ईको में सवार कुछ किशोर बुरी तरह से फंस गए मौके पर चीख पुकार मच गई स्थानीय लोगों की मदद से सभी किशोर को बाहर निकल गया गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है। इस क्षेत्र में चार बड़े स्कूल हैं, इसे लेकर बच्चों को स्कूल भेजने वाले परिवारों में डर बना हुआ है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में नगला भोजा के पास नवीपुर बंबे में ईको अनियंत्रित होकर पलट गई और नहर में जा गिर गई। वैन में चार से पांच बच्चों सहित कुछ अन्य लोग भी सवार थे। यह सभी लोग एक शादी समारोह में हलवाई का काम करने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ईको में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद, क्रेन की सहायता से ईको को भी नहर से बाहर निकाला गया। यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला भोजा के पास हुई। बचाव कार्य के दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस क्षेत्र में विनायक पब्लिक स्कूल के अलावा तीन बड़े स्कूल भी संचालित हैं। इस घटना को देख स्कूली बच्चों के परिवार में दहशत का माहौल है उनका कहना है कि इस एक क्षेत्र में वाहनों से बच्चों को भेजने में खतरा बना हुआ है। बुधवार की सुबह हुई घटना से ऐसा लगता है कि उनके बच्चों के साथ भी हादसा हो सकता है।


























