Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अप्रैल । मुरसान के गांव बिशुनदास में एक हत्या के मामले में आरोपी पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रधान दयाल सिंह के बेटे राम सिंह चौधरी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता और भाइयों पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।राम सिंह चौधरी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सैन्यकर्मी हैं और पिछले 23 वर्षों से सेना में सेवारत हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता और भाइयों पर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं और राजनीतिक द्वेष के कारण उनके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।यह मामला 13 मार्च की रात से जुड़ा है, जब विशुनदास निवासी रितेश उर्फ छोटू घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 21 मार्च शनिवार को रितेश का शव करबन नदी में क्षत-विक्षत हालत में मिला था। परिजनों ने रितेश के अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी। 22 मार्च को मृतक के भाई जितेंद्र पुत्र सुग्रीव ने गांव के प्रधान दयाल सिंह, प्रधान के बेटे श्याम सिंह, प्रधान के भाई के बेटे चंद्रवीर और हरिओम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में चारों पर प्रधानी की रंजिश के चलते रितेश का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page