Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 01 अप्रैल । तहसील क्षेत्र के गांव कचोरा स्थित ब्रजनाथ आयुर्वेदिक भवन में बुधवार को सात दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक रोग उपचार शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और योगेश परमार ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर किया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोग एलोपैथिक दवाओं के दुष्प्रभावों से बचने के लिए तेजी से आयुर्वेद की ओर लौट रहे हैं, क्योंकि यह उपचार पद्धति सुरक्षित, सस्ती और जड़ से रोग मिटाने में सक्षम है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि इस सात दिवसीय शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

ब्रजनाथ फार्मेसी के योगेश परमार और आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस. चौधरी ने बताया कि शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। विशेष रूप से शुगर (मधुमेह) और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के रोगियों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को उचित खान-पान और नियमित औषधियों के सेवन के माध्यम से बीमारियों को नियंत्रित करने के परामर्श दिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, प्रधान लोकेश जादौन, गोरेश चौहान, विनोद परमार और मुकेश चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page