Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अप्रैल । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा नगर की अंगूमल धर्मशाला में ‘रामोत्सव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम ने जिस उद्देश्य के साथ पृथ्वी पर अवतार लिया, उनके जन्म के पश्चात की पूरी जीवन यात्रा ही वास्तव में ‘रामोत्सव’ है। उन्होंने श्री राम के आदर्शों और मर्यादाओं के माध्यम से समाज को संगठित, सशक्त और जागरूक बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रत्नेश रत्न ने समरस समाज की स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि ‘जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई’ का सिद्धांत आज के समय की महती आवश्यकता है।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता और भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अतिथियों का अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राजेश, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत (मथुरा एवं हरिगढ़ विभाग), टिंकू राणा नगर सह कार्यवाह संघ, रत्नेश रत्न रेलवे बोर्ड चैयरमेन, आदरणीय जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, मुकेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, कैलाश कूलवाल, अमित भार्गव, जिला सह मंत्री अमरदीप, पवन वार्ष्णेय, जिला सह विशेष संपर्क प्रमुख संजीव सेंगर, जिला सेवा प्रमुख विद्या भूषण गर्ग, जिला सत्संग प्रमुख अजय शर्मा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री, जिला सह संयोजक किशन भारती, जिला सुरक्षा प्रमुख छोटू राणा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा, जिला संयोजिका मातृशक्ति कामना शर्मा, जिला सह संयोजिका कनक खंडेलवाल, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी मेहक रावत, जिला सह संयोजिका दुर्गावाहिनी प्रियांशी वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, नगर मंत्री विजय गुप्ता,नगर सह मंत्री प्रशांत खंडेलवाल, नगर संयोजक लक्ष्मण दीक्षित, नगर सह संयोजक प्रिंस अरोड़ा, हर्ष चौहान, नैतिक शर्मा, नगर गौ रक्षा प्रमुख नवीन, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख शिवांग, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख मनोहर, नगर विद्यार्थी प्रमुख सूर्यांश एवं अन्य बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने किया और अंत में नगर अध्यक्ष संजय गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन हिंदू समाज की एकता और संगठन शक्ति के जीवंत उदाहरण के रूप में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page