Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अप्रैल । जनपद के पुलिस विभाग के गैर राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस लाइन परिसर में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। लगभग 3.8 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य अस्थायी रूप से तैनात और बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराना है। शासन द्वारा परियोजना के लिए पूरी धनराशि अवमुक्त कर दी गई है, जिसके चलते निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है और अब तक करीब 10 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी हो चुका है।

पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा और इससे लंबे समय से चली आ रही आवासीय समस्या का स्थाई समाधान होगा। आगामी कुछ महीनों में निर्माण कार्य में और तेजी लाने की योजना है ताकि जल्द से जल्द पुलिसकर्मियों को यह सुविधा मिल सके। इस आधुनिक हॉस्टल के तैयार होने से न केवल आवास संबंधी समस्याओं में कमी आएगी, बल्कि ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिस बल के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page