Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अप्रैल । जिले की ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ अब धरातल पर उतर चुकी है। आज एक अप्रैल से जिले के ग्रामीण मार्गों पर निजी मिनी बसों का संचालन विधिवत रूप से शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों को शहर तक आवागमन के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल रही है। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार के अनुसार, योजना के तहत जिले में अब तक 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इन बसों की क्षमता 15 से 28 सीटों की होगी, जो ग्राम पंचायत स्तर से ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक संचालित की जाएंगी।

योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरल प्रक्रिया है; बस संचालकों को पारंपरिक परमिट की जटिलताओं के बजाय केवल परिवहन निगम को 1,500 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होगा। इस पहल से न केवल यात्रियों के समय की बचत होगी और सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बढ़ेंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। निजी मिनी बसों के सड़क पर उतरने से रोडवेज बसों पर बढ़ता दबाव कम होगा, हालांकि प्रशासन के लिए यातायात प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन क्रांति लाने की दिशा में यह कदम बेहद कारगर साबित होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page