Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 01 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भिंतर पटना पक्षी मार्ग स्थित एक गाँव से युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 2 मार्च की रात्रि को पड़ोसी गाँव गडौला निवासी शिवम पुत्र केशव कुमार उनकी 18 वर्षीय पुत्री को फुसलाकर कहीं ले गया है। आरोप है कि युवती अपने साथ घर में रखे 1,17,000 रुपये और सोने की तीन अंगूठियां भी ले गई है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस साजिश में शिवम के साथ नंदनी पुत्री केशव कुमार और अनुज ठाकुर उर्फ चुन्नू पुत्र राजकिशोर भी शामिल हैं। पीड़िता की माँ ने आशंका जताई है कि नामजद आरोपी उनकी पुत्री को नुकसान पहुँचा सकते हैं या उसकी जान को खतरा हो सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश व मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page