Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 अप्रैल । आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर बरौस और मडराक टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नई टोल दरें लागू होंगी। ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे के अधिकारियों के अनुसार, इन संशोधित शुल्कों से चार पहिया और उससे बड़े वाहनों के चालकों की यात्रा लागत में वृद्धि होगी। मासिक पास भी महंगा हो जाएगा।

ओ एंड एम मैनेजर अमित चौहान ने बताया कि कार, जीप, वैन और अन्य हल्के मोटर वाहनों के लिए सिंगल यात्रा का शुल्क ₹35 और दोनों तरफ की यात्रा का शुल्क ₹55 निर्धारित किया गया है। मासिक पास या 50 सिंगल यात्राओं के लिए ₹1245 का शुल्क तय किया गया है। इसी प्रकार, हल्के वाणिज्यिक वाहन, लाइट गुड्स व्हीकल और मिनी बस के लिए सिंगल यात्रा ₹60, डबल यात्रा ₹90 तथा मासिक पास/50 सिंगल यात्रा के लिए ₹2015 निर्धारित किए गए हैं। बस और ट्रक चालकों को अब एक तरफ की यात्रा के लिए ₹125 और दोनों तरफ के लिए ₹190 चुकाने होंगे। इनके लिए मासिक पास या 50 सिंगल यात्रा का शुल्क ₹4215 तय किया गया है। एचसीएम, ईएमई और 3 से 6 एक्सल वाले मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए सिंगल यात्रा ₹200, डबल यात्रा ₹300 तथा मासिक पास/50 सिंगल यात्रा ₹6615 निर्धारित की गई है। इससे बड़े ओवरसाइज वाहनों के लिए सिंगल यात्रा ₹240, डबल यात्रा ₹360 और मासिक पास ₹8050 रखा गया है।

स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि हर साल टोल दरों में बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन सड़क पर सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों में अपेक्षित सुधार नहीं दिखता। कई वाहन चालकों ने हाईवे पर बेहतर रोशनी, गड्ढामुक्त सड़क और जाम से राहत की मांग उठाई है। नई दरें लागू होने के बाद आगरा अलीगढ़ मार्ग पर रोजाना आवागमन करने वाले लोगों, खासकर व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों की लागत पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page