Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 01 अप्रैल । कस्बा के मोहल्ला किला खेड़ा स्थित वार्ड संख्या चार के ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) पर बुधवार, 1 अप्रैल को नए शिक्षा सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ किया गया। शासन के निर्देशानुसार, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ और ‘संचारी रोग नियंत्रण’ के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती देवी यादव के प्रतिनिधि व पूर्व अध्यक्ष सेठ ओमप्रकाश यादव और खंड शिक्षाधिकारी (BEO) लक्ष्मीकांत जायसवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली बीआरसी परिसर से शुरू होकर कस्बा के मुख्य बाजार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा और विभिन्न गलियों से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

नए शिक्षा सत्र के पहले दिन परिषदीय प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों में विशेष उत्साह देखा गया। शिक्षण संस्थानों में हवन-यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माँ सरस्वती का आह्वान कर पठन-पाठन कार्य शुरू हुआ। विद्यालय पहुँचे छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने रोली-अक्षत और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना विभाग की सुपरवाइजर रेखा सिंह, नोडल शिक्षक मनोज गौड़, जितेंद्रपाल सिंह, मनोज यादव, चंद्रकांत, दीपक कुमार, रतन सिंह, देवेंद्र कुमार, सौरभ पाराशर, रवेन्द्र पाल सिंह, शिवांगी, कामना सिंघल, राखी सेंगर, सुषमा और कल्पना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page