
हाथरस 01 अप्रैल । जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हसायन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए हसायन पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शंकरपुर चौराहे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गोविन्द उपाध्याय पुत्र संजीव कुमार उपाध्याय, निवासी ग्राम बरसौली (थाना हसायन) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना हसायन में मु0अ0सं0- 66/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक श्री गिरीश कुमार गौतम ने किया।


























