Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 22 मार्च । क्षेत्र के गांव खुटीपुरी के रहने वाले एक राजमिस्त्री की मथुरा के गांव जावरा में नव निर्मित मकान की छत के गिरने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई है। जिसके शव को परिवार के लोग गांव ले आए और मुरसान पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक सोनवीर उम्र 40 वर्ष पुत्र भिक्की राम निवासी खुटीपुरी मुरसान के चचेरे भाई धर्मेंद्र का कहना है कि सोनवीर 15 मार्च से मथुरा के मांट क्षेत्र के गांव जावरा में एक घर पर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। रविवार की सुबह करीब 11 बजे नवनिर्मित छत पर काम करते समय अचानक छत गिर गई, जिसके मलबे में वह दब गया। आसपास व अन्य लोगों के द्वारा सोनवीर को मलवे से निकाला गया और उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र का कहना है कि सोनवीर से कुछ की दूरी पर उनके बहनोई पप्पू निवासी गांव बहादीन मांट भी राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। उनके द्वारा सोनवीर के परिजनों को यह सूचना दी गई। जिसके चलते परिजन गांव जावरा पहुंच गए और शव को लेकर अपने गांव खुटीपुरी आ गए। सोनवीर का शव गांव में पहुंचते ही चीखपुकार मच गई। धर्मेद्र का कहना है कि सोनवीर दो भाई है, सोनवीर का बड़ा भाई कुंवरपाल भी राजमिस्त्री का काम करता है। सोनवीर राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोनवीर काफी गरीब था, उसके पास रहने के लिए एक कमरा है। जिसमें वह उसकी पत्नी और तीन बच्चे लवकुश, माधुरी और छोटु के साथ रहता था। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि राजमिस्त्री की मौत मांट क्षेत्र के गांव जावरा में हुई है, परिजनों के कहने पर हाथरस में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page