Hamara Hathras

Latest News

सासनी 31 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में सोमवार की देर रात 55 वर्षीय शराफत अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे नाजिम ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से अपने ताऊ के लड़के के साथ रह रहे थे, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार होता था। सोमवार को पिता ताऊ के लड़के से मिलने गए थे और वापस लाते समय गांव में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। नाजिम का कहना है कि पिता की मौत हार्ट अटैक से हुई, जबकि ग्रामीणों ने बताया कि मृतक लंबी बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page