सादाबाद 22 मार्च । क्षेत्र में व्यक्ति को बाइक पर लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया। शातिर बाइक सवारों ने ब्लेड से उसकी जेब काटकर 14 हजार रुपये पार कर दिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।जानकारी के अनुसार, विजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति किसी काम से नये करवन नदी पुल से होते हुए मथुरा अड्डा जा रहा था। रास्ते में उसने दो युवकों से बाइक पर थोड़ी दूरी तक लिफ्ट मांगी। दोनों युवकों ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद, आरोपियों ने बाइक में हवा कम होने का बहाना बनाया और विजेंद्र सिंह को नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान, बड़ी चालाकी से उन्होंने ब्लेड मारकर उसकी जेब काट ली और उसमें रखे करीब 14 हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही अधेड़ व्यक्ति बाइक से नीचे उतरा, दोनों युवक तेज रफ्तार से बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब पीड़ित को अपनी जेब कटी होने का एहसास हुआ, तो वह हैरान रह गया। घटना के बाद पीड़ित विजेंद्र सिंह ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सादाबाद विजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों को अजनबियों से लिफ्ट लेने में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में दूसरे दिन भी श्री गणगौर
March 22, 2026
हाथरस में ओयो होटल की आड़ में
March 22, 2026
दर्जनों हमलावरों ने घर में घुसकर मचाया
March 22, 2026
घर में घुसकर युवक के साथ लाठी-डंडों
March 22, 2026
दस लाख के जेवर और नकदी लेकर
March 22, 2026
कार सवार पर लोहे की रॉड से
March 22, 2026
मेंडू फाटक के पास ई-रिक्शा पलटा, हादसे
March 22, 2026
Weather
Hathras
9:27 pm,
Mar 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















