
सादाबाद 22 मार्च । आज स्थानीय बसपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रणवीर कश्यप मंडल प्रभारी अलीगढ़ सम्मिलित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा में सेक्टर तथा बूथ गठन का कार्य की समीक्षा करना था। मंडल प्रभारी ने समीक्षा करते हुए शेरपुर का बूथ गठन एवं विधानसभा टीम के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और बहिन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन विस प्रभारी भगवान सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में जिला कार्यकारी सदस्य मोनू गौतम, विस अध्यक्ष सोनू राना, महासचिव मनोज वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन मलती स्वरूप, जलालुद्दीन अब्बासी, जमुना प्रसाद, नदीम भाई, सेक्टर अध्यक्ष कालीचरण, दिनेश चंद्रा, भंवर सिंह, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कुमर पाल, मान सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

























