
हाथरस 22 मार्च । जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चन्दपा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्य करते हुए पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम संटीकरा से हाथरस-सादाबाद हाईवे की ओर घेराबंदी कर वीरी सिंह पुत्र कमल सिंह (निवासी ग्राम छतारा, थाना सादाबाद) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना चन्दपा में मु0अ0सं0- 74/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह एवं उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी ताकि अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

























