Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 31 मार्च । हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव कैशोंपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान में वार्षिकोत्सव एवं छात्र छात्रा सम्मान समारोह दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अश्वनी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैशोंपुर में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन रजनीश गौतम,किशन स्वरूप गौतम,दयाशंकर गौतम ने विद्या दायिनी माॅ सरस्वती के छाया छविचित्र पर पुष्प मल्लिका फूलमाला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेश सेंगर ने की।संचालन मनोज सेंगर ने किया।कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वागत,अतिथि गान प्रस्तुत किए जाने के बाद शिक्षा,दहेज के दानव,संस्कारी परिवार,शहीदों को नमन कार्यक्रम का मंचन किया।कार्यक्रम में बुजर्गो का अंग वस्त्र पटका पहनाकर छायाचित्र भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधानसभा जनप्रतिनिधि विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्यय  मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियो एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा विद्यालय में अध्यनरत नर्सरी क्लास से लेकर क्लास वर्ग नौ तक के बारह छात्र छात्राओ को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतीकात्मक मैडल पहना कर सम्मानित किया गया।अतिथियों ने छात्र छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना समाज का हर तबका दृष्टिदोष वाले व्यक्ति की तरह है।आज के समय में शिक्षा का स्तर समाज में काफी अच्छी स्थित पर पहुंच गया है।उन्होने कहा कि समाज के हर जाति धर्म वर्ग को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए शिक्षण संस्थान स्कूल में शिक्षाध्यन करने के लिए जरूर भेजना चाहिए।देश व प्रदेश की सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाए रखने व गरीब निर्धन तबके के छात्र छात्राओं को आरटीई  पच्चीस के तहत निजी स्कूल में दाखिला भी कराने का कार्य कर रहे है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रानू ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप मे पति एवं इत्र व्यापारी कृष्ण कुमार जादौन उर्फ रिंकू सिंह भैंया,ओजवीर सिंह राना पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा,बौबी पंडित,गजेंद्र सिंह मण्डल अध्यक्ष भाजपा,नीरज अहेरिया पूर्व प्रधान,दीपेन्द्र सिंह प्रधान,भवतोष चौहान,आशुतोष चौहान,शिक्षक लखपति सिंह रावल,रामभरोसे लाल दीवाकर,सतीश कुमार,यतेन्द्र सिंह सेंगर,राधा चौहान,वर्षा निगम,नेहा गौतम,नेहा सेंगर,वर्षा धनगर,शिखा सेंगर, आशा देवी सहित तमाम शिक्षक,अभिभावक व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page