
हाथरस 21 मार्च । आज नगर में श्री गंगौर जी महाराज की 232वीं शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकली। शोभायात्रा का शुभारंभ बड़ी कोठी कमला बाजार स्थित श्री बिहारी जी मंदिर से हुआ है। कांस्यकार समाज की ओर से निकाली जाने वाली इस शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल दास, शिवकुमार, मुन्नीलाल, श्यामलाल, परमानंद आदि ने किया। शहर में पिछले 231 वर्ष से दो दिवसीय गणगौर शोभायात्रा निकाली जा रही है। कई जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। देर रात तक शोभायात्रा देखने के लिए शहर की सड़कों पर भीड़ जमा थी। पहले दिन की शोभायात्रा शहर के कमला बाजार बड़ी कोठी स्थित मंदिर ठा. बिहारी जी महाराज से प्रारंभ हुई। भक्तों ने भगवान गणगौर की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में झांकियों के साथ बैंड, ढोल-नगाड़े भी शामिल रहे। सबसे अंत में चल रहे रथ में भगवान गणगौर (शिव-पार्वती) विराजमान थे। इनके दर्शन के लिए भक्त लालायित नजर आए।

इस मौके पर शोभायात्रा के अध्यक्ष संजीव पंचपड़िया (संजू), राजकुमार पंचपड़िया, पवन पंचपड़िया, प्रवीण पंचपड़िया, देव पंचपड़िया, अनिल वर्मा, महेश वर्मा, मनोज वर्मा, प्रवीण वर्मा, पप्पन, प्रदीप वर्मा, दिलीप वर्मा, प्रशांत पंचपड़िया, संदीप वर्मा, भगत जी, राजीव वर्मा टिंकू, रवि वर्मा, जीतू पंचपड़िया, राम, बाबूलाल वर्मा, प्रेमचंद वर्मा, महेश वर्मा, प्रबंधक ओम लाल बगडी, ओमप्रकाश बागड़ी, आदि के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
























