Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मार्च । सदर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम क्रांति चौक पर शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सांड अचानक बेकाबू हो गया। सांड ने राहगीरों और वाहन सवारों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिससे बाजार क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना के कारण कमला बाजार, सर्कुलर रोड और रामलीला ग्राउंड की ओर जाने वाले रास्तों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू सांड जो भी सामने आया उसे निशाना बनाने लगा। सांड के हमले में कई लोग चोटिल हो गए। इतना ही नहीं, सांड ने वहां खड़ी कई बाइकों और साइकिलों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सांड के डर से दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराने को मजबूर हो गए और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

नगर पालिका टीम ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम जाल और संसाधनों के साथ मौके पर पहुँची। सांड इतना आक्रामक था कि उसे पकड़ने में टीम के पसीने छूट गए। काफी देर तक चली लुका-छिपी और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सांड को काबू किया जा सका। पालिका टीम ने उसे सुरक्षित रूप से ले जाकर गोशाला में छोड़ दिया। सांड के पकड़े जाने के बाद ही व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली और क्षेत्र का आवागमन सामान्य हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page