
हाथरस 21 मार्च । जनपद में आगामी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शोभा-यात्रा के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कमर कस ली है। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए द्वितीय चरण की फाइनल बैठक रविवार, 22 मार्च 2026 को सुबह 9:30 बजे हाथरस के मेंडू गेट स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में शोभा-यात्रा के सफल संचालन हेतु अध्यक्ष, संयोजक और सह-संयोजक के चयन के साथ-साथ अन्य आवश्यक तथ्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में जनपद के समस्त क्षत्रिय बंधुओं, प्रबुद्ध जनों और विभिन्न संगठनों व समितियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जिला अध्यक्ष ने समस्त समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुँचकर अपने बहुमूल्य सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि शोभा-यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जा सके।






















