
हाथरस 21 मार्च । जिला कुश्ती संघ हाथरस के तत्वावधान में आगामी 25 मार्च 2026 को अंडर-20 जूनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की जिला स्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह ट्रायल आगरा रोड, सादाबाद स्थित भारत केसरी हरिकेश कुश्ती एकेडमी में आयोजित होगी। चयनित पहलवान आगामी राज्य स्तरीय अंडर-20 जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला सचिव अंकित कुमार ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का वजन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक लिया जाएगा। कुश्ती के मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। विशेष बात यह है कि सभी भार वर्गों में पहलवानों को 1 किलोग्राम की छूट प्रदान की जाएगी।
पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
- आयु सीमा : खिलाड़ी का जन्म वर्ष 2006, 2008 या 2009 होना चाहिए।
- विशेष अनुमति : 17 वर्ष की आयु वाले खिलाड़ी (जन्म वर्ष 2009) चिकित्सा प्रमाण पत्र और माता-पिता के सहमति पत्र के साथ ही भाग ले सकेंगे।
- दस्तावेज : आयु और निवास के सत्यापन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
भार वर्ग (Weight Categories)
ट्रायल तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी –
- पुरुष फ्री स्टाइल: 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम।
- महिला वर्ग: 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम।
- ग्रीको रोमन: 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम।
जिला अध्यक्ष राहुल जैसवाल ने सभी खलीफाओं, कोचों और कुश्ती प्रेमियों से अपील की है कि वे समय से अखाड़े पर पहुँचकर ट्रायल प्रक्रिया में भाग लें। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला अध्यक्ष राहुल जैसवाल (9536885444) या जिला सचिव अंकित कुमार (8755767067) से संपर्क कर सकते हैं।






















