Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मार्च । आज ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी सदस्य रामनारायण काके तथा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में सपाइयों का एक बड़ा दल मुरसान गेट स्थित मुख्य ईदगाह पहुँचा। यहाँ नेताओं ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुल्क की खुशहाली की कामना की। ईदगाह के उपरांत सपा नेताओं ने शहर की विभिन्न मुस्लिम बस्तियों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए रामनारायण काके ने कहा कि ईद का यह पर्व हमें आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, शहर अध्यक्ष मदन मोहन उर्फ चिंकू शर्मा, हेमंत गोड, ताराचंद कुशवाहा, पूर्व जिला महासचिव हाजी फजरुल रहमान, मुजीबुर रहमान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हाजी नवाब हसन, विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, डॉ. राधेश्याम रजक, रामकुमार उर्फ गुड्डा शर्मा, योगेश समाधिया, ऋषि पाल बघेल, अकील अहमद कुरेशी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नरेश दिवाकर, विनोद कुमार कुशवाहा, आजाद कुरैशी, जाकिर कुरैशी, सहवाग कुरैशी, राजू कुरैशी, नवाब कुरैशी, इरफान अली, इमरान खान, जुगनू माहोर, शाहिद कुरैशी और अल्ताफ खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page