Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 मार्च । भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आर.पी. शर्मा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निवेदन किया है। आर.पी. शर्मा ने मुख्यमंत्री को उनके निजी ट्विटर (X) हैंडल के माध्यम से एक पत्र प्रेषित किया है। पत्र में उन्होंने जनमानस की भावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हनुमान जयंती सनातनी धर्म प्रेमियों के लिए अत्यंत श्रद्धा और आस्था का पर्व है। यदि इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो सभी श्रद्धालु समय अनुसार हवन, यज्ञ और विशेष पूजन संपन्न कर सकेंगे। उन्होंने अपने पत्र में विश्वास जताया कि अवकाश होने से संपूर्ण उत्तर प्रदेश में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा सकेगा। भाजपा नेता द्वारा की गई इस मांग का स्थानीय धर्मप्रेमियों और कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page