Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मार्च । धौरपुर क्षेत्र के पीसी मेमोरियल स्कूल की कक्षा 5वीं की होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा काजल ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय और अपने गांव का नाम रोशन किया है। श्री भूरी सिंह की सुपुत्री काजल की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने काजल को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए इसे उनकी कठोर मेहनत, दृढ़ संकल्प और समर्पण का प्रतिफल बताया है। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि काजल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे आगामी वर्षों में भी इसी तरह नई ऊँचाइयों को छुएंगी और अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम सदैव गौरवान्वित करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page