सिकंदराराऊ (हसायन) 21 मार्च । विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला रति स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (कलुपुरा) में शनिवार, 21 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय वन दिवस’ के अवसर पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग सिकंदराराऊ रेंज के कर्मचारियों ने ग्राम प्रधान, विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे रोपे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन दरोगा सर्वेश कुमार और बीट प्रभारी श्रीचंद्र ने छात्राओं को वनों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2012 में घोषित इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वनों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देना है। वनों की भूमिका को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वन न केवल जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ‘कार्बन सिंक’ के रूप में कार्य करते हैं, बल्कि विश्वभर में पांच अरब से अधिक लोगों को भोजन, दवा और आजीविका भी प्रदान करते हैं।छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर वन विभाग की टीम से चंद्रपाल सिंह, अवनीश, नीरज, ललित कुमार, अजय कुमार, रामप्रसाद और प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मिथलेश देवी, प्रधान पति देवेंद्र कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अपहरण के बाद बेरहमी से कत्ल !
March 21, 2026
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप
March 21, 2026
हाथरस में धूमधाम से निकली गणगौर शोभा
March 21, 2026
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की अहम बैठक
March 21, 2026
फ्री में तेल न देने पर दुकानदार
March 21, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, घर
March 21, 2026
हाथरस में ईदगाह के बाहर कार के
March 21, 2026
Weather
Hathras
9:02 pm,
Mar 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















