सादाबाद 21 मार्च । आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर कस्बे के निकट बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। आलू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित बेगम बाग निवासी किशन कुमार पुत्र रामबाबू के रूप में हुई है। वह अपनी टोयोटा इटियोस कार से आगरा से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। घटना बीएस फार्म हाउस के पास हुई। सादाबाद से आगरा की ओर जा रही आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक करते समय अपना संतुलन खो दिया। इसी दौरान वह सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कार में फंस गई और कार घूमकर आगरा दिशा की ओर मुड़ गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशन कुमार को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अपहरण के बाद बेरहमी से कत्ल !
March 21, 2026
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप
March 21, 2026
हाथरस में धूमधाम से निकली गणगौर शोभा
March 21, 2026
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की अहम बैठक
March 21, 2026
फ्री में तेल न देने पर दुकानदार
March 21, 2026
युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, घर
March 21, 2026
हाथरस में ईदगाह के बाहर कार के
March 21, 2026
Weather
Hathras
8:39 pm,
Mar 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















