Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 मार्च । आज ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। रमजान माह के शांतिपूर्ण समापन के बाद, आगरा बायपास मार्ग स्थित ईदगाह परिसर में हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया था। नमाज के बाद, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की। जामा मस्जिद के पेश इमाम अब्दुल मन्नान ने अपने खुत्बे में रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुस्लिम समाज को नेक रास्ते पर चलने और समाज व देश की तरक्की में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। इमाम ने कहा कि ईद केवल खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, त्याग और इंसानियत का प्रतीक है। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान एसडीएम मनीष चौधरी, तहसीलदार हेमंत चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक अमित पाठक, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह और कस्बा इंचार्ज अंकित चौधरी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कस्बे में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page