
हाथरस 21 मार्च । शहर की एक धर्मशाला में जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गोल्ड का 16वां शपथ ग्रहण समारोह भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्तमान बोर्ड के पदाधिकारियों ने सेवा और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जायंट्स वेलफेयर इंटरनेशनल के पदाधिकारी मुकेश अग्रवाल एवं राजेश बजाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। यूनिट-9बी डायरेक्टर सोनल अग्रवाल द्वारा वर्तमान अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रशासनिक निदेशक आर.सी. नरूला, और वित्त निदेशक कपिल अग्रवाल (चूना वाले) सहित पूरे बोर्ड को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अनिल अग्रवाल (हींग वाले) ने की तथा कुशल संचालन वरिष्ठ जायं विजय कृष्ण गर्ग द्वारा किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण “जी टीवी” के सारेगामा शो की उपविजेता रहीं महिला कलाकार की प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी मुद्राओं और नृत्य कौशल से रामायण का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया, जिसे देख उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो गया। कलाकार की बेमिसाल प्रस्तुति पर ग्रुप संचालक श्रीमती नागपाल एवं अन्य सदस्यों ने उन्हें नकद राशि भेंट कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप लैपटॉप बैग प्रदान किए। साथ ही, जिन सदस्य दंपतियों की वैवाहिक वर्षगांठ मार्च माह तक थी, उन्हें अध्यक्ष राकेश गर्ग (टिम्बर वाले) द्वारा ‘सिल्वर कॉइन’ (चांदी का सिक्का) भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व प्रशासनिक निदेशक अशोक रावत ने ग्रुप द्वारा बीते वर्ष किए गए मासिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. एस.के. राजू गावर, अरुण जैन, रोटरी गोल्ड के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (जीके), डॉ. एम.सी. गुप्ता, डॉ. विनोद सक्सेना, डॉ. दीपा शर्मा, अरविंद राये, शिक्षाविद मेजर राजकमल दीक्षित, गुंजन दीक्षित, सीमा वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय, बो. बृजमोहन शर्मा और अशोक अग्रवाल (गोरई वाले) सहित नगर के अनेक प्रबुद्धजन और समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में ग्रुप DOA अशोक रावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।






















