
हाथरस 30 मार्च । आज मंडल कार्यालय ओढ़पुरा में स्मार्ट प्रिपेड मीटर से सम्बंधित शिकायत लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित हुए जिनकी शिकायत, इं0 अजित कुमार सिंह अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल हाथरस द्वारा सुनी गई एवं उन्हें स्मार्ट मीटर उपयोग, जैसे बिजली दैनिक खपत, रिचार्ज, लोड जांच करना, जानकारी प्रदान कराई गई व सम्बंधित अधिशासी अभियंता को प्राप्त शिकायतो का तत्काल निस्तारण व आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए।


























