Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मार्च । थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी में अध्यापक के बंद घर में चोरों ने रविवार की रात को ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। अध्यापक अपनी पत्नी को दिल्ली दवा दिलाने गए थे। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। मोहल्ला नगला अलगर्जी में निवासी अध्यापक के भाई श्रीकृष्ण के अनुसार अध्यापक रवि कुमार अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने रविवार की देर रात उनके बंद मकान को निशाना बनाया। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात और हजारों रुपये नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। रवि कुमार सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव में सरकारी अध्यापक के पद पर तैनात हैं। इस संबंध में थाना हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर जांच की गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page