Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मार्च । ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में शहर में निकाली गई चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में श्री युवा ब्राह्मण महासभा की टीम ने पूरे जोर शोर से भाग लिया जहाँ एक ओर बाबा रथ में विराजमान होकर शहर का भ्रमण कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर श्री युवा ब्राह्मण महासभा की टीम गगन भेदी नारों के साथ रथ को खींच रहे थे सादाबाद गेट पर बाबा की 108 दीयों से महाआरती की गई और ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र शर्मा जी का फूल माला, पटका पहनाकर एवं तस्वीर देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरी युवा टीम एक जैसे वेशभूषा में नजर आई। शोभायात्रा में युवाओं ने समाज में एकता का परिचय दिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे मार्ग में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। इस आयोजन ने समाज में एकता एवं भाईचारे का संदेश भी प्रसारित किया। इस अवसर पर श्री युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष शिवम भारद्वाज, ब्राह्मण संघ शिविर के संयोजक इं शुभम पचौरी, रोहित शर्मा, विशाल शर्मा, संकेत उपाध्याय, शिवम शर्मा, विवेक शर्मा, तरुण भारद्वाज, प्रतीक शर्मा, शोभित उपाध्याय, वैभव शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, राजा कौशिक, आकाश शर्मा, ऋषभ शर्मा, आशीष शर्मा, ओम पंडित, उदित शर्मा, जीतू तिवारी, गौरव अग्निहोत्री, यश गौड़, गगन शर्मा, माधव शर्मा, देव भारद्वाज, शांतनु उपाध्याय, गगन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page