
हाथरस 21 मार्च । ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने हाथरस ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार त्याग, प्रेम और इंसानियत का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब हमारी साझा संस्कृति की पहचान है और सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर देश की प्रगति में योगदान देते हैं। ईद के अवसर पर विक्रमादित्य ने अपनी मुस्लिम बहनों सलमा बेगम एवं आमना बेगम के निवास पर पहुंचकर भी ईद की मुबारकबाद दी। उल्लेखनीय है कि दोनों बहनें भाई दूज एवं रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें टीका एवं राखी बांधती हैं, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील करते हुए सभी जनपदवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके, शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव पंडित अविनाश चंद्र पचौरी, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष विष्णु कुमार, सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष कपिल नरूला, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष मोहम्मद तोशीब आदि साथी मौजूद रहे।






















