Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मार्च । अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर में राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित दुर्गावाहिनी की जिला सह संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक समरसता के महत्व को समझाते हुए विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। इस गरिमामयी अवसर पर जिला संयोजिका महक रावत के साथ श्वेता वार्ष्णेय, डिंपल वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय और कल्पना वार्ष्णेय सहित उपखंड की अनेक मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले पूरे जनपद में 15 मार्च से 30 मार्च तक रामोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page