Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मार्च । राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध सेठ फूलचंद बागला (पी.जी.) कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की प्रथम व द्वितीय इकाई द्वारा दयानतपुर स्थित योग वेदांत आश्रम में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शनिवार को “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छोंकर के निर्देशन व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय कुमार वर्मा एवं डॉ. ऋषिकांत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम दयानतपुर में जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने नारों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया। स्वयंसेवक देवांशी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को नष्ट कर देता है। रैली के पश्चात आयोजित आध्यात्मिक सत्र में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से मुख्य अतिथि बी.के. शांता ने शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को परमात्मा के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराया और राजयोग के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त करने के उपाय बताए। उनके साथ उपस्थित मीडिया कोऑर्डिनेटर बी.के. दिनेश ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और मानसिक दृढ़ता से ही व्यसन मुक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में बी.के. पूजा और बी.के. गजेंद्र की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर को सफल बनाने में पूजा सारस्वत, बॉबी गौतम, विमल, मीनू, राधा, निशांक, बबिता आदि का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी ने समाज को नशा मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page