Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मार्च । उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर आज विकास खण्ड हाथरस परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पूनम अमर सिंह पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पीएन दीक्षित और जिला पंचायत सदस्य शैलू पहलवान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई। इस दौरान सीडीओ ने मॉडल प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का लोकार्पण किया। इसके पश्चात ब्लॉक प्रमुख, सीडीओ और जिला पंचायत सदस्य ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विकास खण्ड परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक सभागार का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। खण्ड विकास अधिकारी (BDO) के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं जैसे मनरेगा, एनआरएलएम (NRLM), प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना और पेंशन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई और नन्हे बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान कृष्णकान्त गौतम द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में आयोजक दीपक जादौन, विष्णु सारस्वत, शैलेष गुप्ता, संजय परमार, अभय शर्मा, युवराज सिंह, महेश कुमार वर्मा, मोहित गोस्वामी, प्रीती शर्मा, प्रकाश चन्द्र, पूजा चौधरी, मुनेश कुमार, रिंकू कुमार सक्सेना, राकेश कुमार, अशोक कुमार और दीनेश कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मेट और विकास खण्ड परिवार के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page