सादाबाद 30 मार्च । कस्बे में स्टेट हाईवे-122 पर डिवाइडर निर्माण स्थल पर सुरक्षा संबंधी लापरवाही उजागर होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने मथुरा अड्डा से राया कट तक चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित किए हैं। पिछले दो दिनों से सादाबाद-मथुरा मार्ग पर डिवाइडर निर्माण कार्य जारी था। इस दौरान निर्माण स्थल के आसपास कोई संकेतक बोर्ड या चेतावनी चिन्ह नहीं लगाए गए थे। रात के समय पर्याप्त रोशनी के अभाव में राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर चिंता व्यक्त की थी। रविवार को इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल के दोनों ओर ‘सावधान, निर्माण कार्य प्रगति पर है, कृपया धीरे चलें’ जैसे चेतावनी बोर्ड स्थापित कराए। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने इस पहल के लिए दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि समय पर संकेतक लगने से अब हादसों की आशंका काफी कम हो गई है। ग्रामीणों और आमजन ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक पर्याप्त रोशनी और अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूपी में पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, 13
March 30, 2026
हाथरस में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों का
March 30, 2026
जेसीआई हाथरस विक्ट्री ने जरूरतमंद बच्चों के
March 30, 2026
सेंट मार्क्स चर्च में धूमधाम से मनाया
March 30, 2026
अधीक्षण अभियंता ने व्यापार मंडल के साथ
March 30, 2026
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का
March 30, 2026
शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर
March 30, 2026
Weather
Hathras
10:05 pm,
Mar 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























