सादाबाद 30 मार्च । राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चतुर्थ एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. मृदुला गौतम की अध्यक्षता में हुए इस शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और साफ-सफाई की। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। जागरूकता बढ़ाने के लिए महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में नशा मुक्ति रैली भी निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। प्राचार्या डॉ. मृदुला गौतम ने इस अवसर पर कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और उन्हें समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि ऐसे शिविर समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में सेवा भावना भी विकसित करते हैं। शिविर के समापन पर सभी स्वयंसेवियों को अल्पाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रो. सत्य प्रिया बंसल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. दिनेश कुमार तोमर, डॉ. देवेंद्र गौतम, डॉ. राधा शर्मा, डॉ. नीरज उपाध्याय, तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी संजय शर्मा, अमित और ओम सिंह भी उपस्थित थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सेंट मार्क्स चर्च में धूमधाम से मनाया गया ‘पाम संडे’ का पर्व
March 30, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों का
March 30, 2026
जेसीआई हाथरस विक्ट्री ने जरूरतमंद बच्चों के
March 30, 2026
सेंट मार्क्स चर्च में धूमधाम से मनाया
March 30, 2026
अधीक्षण अभियंता ने व्यापार मंडल के साथ
March 30, 2026
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का
March 30, 2026
शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर
March 30, 2026
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सवारियों से भरा टेंपो
March 30, 2026
Weather
Hathras
9:59 pm,
Mar 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























