सादाबाद 30 मार्च । बिसावर में वीर गोकुला जाट की स्मृति में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। माता पथवारी मंदिर के पास आयोजित इस दंगल में देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। दंगल देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य कुश्ती अजय गुर्जर और मोनू दहिया के बीच डेढ़ लाख रुपये पर बराबरी पर छूटी। दंगल का शुभारंभ स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज, डॉ. अविन शर्मा, ब्रज केसरी सचिन पहलवान और संयुक्त कमेटी के सदस्यों ने फीता काटकर किया। उन्होंने पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। भारत केसरी हरिकेश पहलवान ने रूस के जुबेर पहलवान को हराया। रामेश्वर पहलवान और फ्रांस के विलियम पहलवान के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी। बिसावर के बिट्टू पहलवान ने हाथरस के बंटी पहलवान को 51 हजार रुपये की कुश्ती में पराजित किया। कुल मिलाकर दंगल में सैकड़ों कुश्तियां हुईं। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरेन्द्र चौधरी, संयोजक सचिन पहलवान, रामबाबू पहलवान, नरेंद्र चौधरी, राधारमण अग्रवाल, गजराज ठाकुर, लोकेंद्र, आमिर, दिलीप गौतम, सिंह की चौधरी, बंटू गौतम, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, पवन बंसल, सुनील बंसल, चंचल सेठ, माधव सेठ, राजू चौधरी, मनोज गौतम, योगेंद्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह और रामू शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति और दर्शक मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ा आस्था
April 2, 2026
हाथरस में हनुमान जयंती पर धूमधाम से
April 2, 2026
पुरदिलनगर : हनुमान जयंती पर पुरदिलनगर में
April 2, 2026
सादाबाद नगर पंचायत ने ध्वस्त कराया जर्जर
April 2, 2026
साफा पहनाकर और जयघोष के साथ हुआ
April 2, 2026
हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब,
April 2, 2026
पुरानी रंजिश में महिला सहित एक ही
April 2, 2026
Weather
Hathras
3:03 pm,
Apr 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























