Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 मार्च । क्षेत्र के गांव दगसह में रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर हुए विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में टांके आए हैं। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ सादाबाद थाने में तहरीर दी है। गांव दगसह निवासी राकेश कुमार पुत्र हरि सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान गांव का एक युवक रास्ते में डंडे गाड़कर मार्ग अवरुद्ध कर रहा था। राकेश ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि उक्त युवक ने गाली-गलौज करते हुए अपने घर से चार अन्य युवकों को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर राकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी और एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया।।हमले के बाद राकेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस घायल को थाने लाई और फिर मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी सादाबाद भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया, जहां रातभर भर्ती रखने के बाद सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया गया। सिर में गहरी चोट के कारण टांके लगाए गए।पीड़ित राकेश ने आरोप लगाया है कि आरोपी दबंग और झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं। घटना के बाद से वे उसे दोबारा जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। क्राइम निरीक्षक नदीम अहमद ने बताया कि मामले की शिकायत मिल चुकी है और इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page