Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 मार्च । जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय के नाम से फर्जी पत्र जारी कर सरकारी कार्यवाही को प्रभावित करने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। जालसाजों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के फर्जी लेटरहेड और जाली हस्ताक्षरों का उपयोग कर विद्युत सुरक्षा विभाग को शिकायत भेजी थी, जिसमें दिया गया मोबाइल नंबर भी फर्जी पाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। अध्यक्ष के निजी सचिव रानू पण्डित की तहरीर पर थाना हाथरस गेट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने और विभाग को गुमराह करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page